COVID-19 :- चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना नाम की महामारी आज दुनियाभर के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन चुकी है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक दुनिया भर में कई हजार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना नाम की इस महामारी के लक्षण, उपचार से लेकर इसके नाम तक को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। अगर अब तक आप भी इस महामारी के नाम को लेकर कन्फ्यूज हैं तो इस खबर को पढ़कर अपने सारे कन्फ्यूजन दूर कीजिए।
कोरोना और कोविड-19 के बीच अंतर- इस महामारी से घबराए लोग कोरोना और कोविड-19 को एक ही तरह का वायरस समझने की भूल कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, दोनों वायरस में खासा अंतर होता है। कोरोना नाम का वायरस कोई एक वायरस नहीं बल्कि कई वायरसों का एक बड़ा समूह है। जो व्यक्ति में श्वास संबंधी बीमारियां फैलाता है। जिसमें सर्दी-जुकाम से लेकर व्यक्ति फेफड़ों के गंभीर रोग तक से पीड़ित हो सकता है। जबकि कोविड-19 उस परिवार का एक छोटा सा हिस्सा भर है।
मौजूदा महामारी का नाम कोविड-19 न कि कोरोना :- विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा महामारी का नाम कोविड-19 है न कि कोरोना। कोविड-19 एक नए तरह के कोरोना वायरस की वजह से फैली है। जिसके बारे में विशेषज्ञ अभी तक कोई पता नहीं लगा सके हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से व्यक्ति निमोनिया और ऑर्गन फेलियर जैसे रोगों से पीड़ित हो सकता है। इतना ही नहीं इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में सांस लेने में तकलीफ और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
कैसे फैला कोविड-19- यह वायरस जानवरों से इंसान में फैला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह स्पिल ओवर ईवेंट है। नेशनल फाउंडेशन फॉर इंफेक्शियस डिजीज के प्रोफेसर विलियम स्कैफ्नर ने हफपोस्ट में कहा था कि थोड़े समय बाद जानवरों में पाया जाने वाला यह वायरस अपना दायरा बढ़ाते हुए इंसानों में महामारी फैला सकता है। कोविड-19 जैसी महामारी अब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छींकने , खांसने की वजह से मुंह से निकली बूंदों के जरिए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर ही है। खास बात यह है कि यह वायरस अलग-अलग सतह पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।
कोविड-19 से बचने के लिए उपाय-
(1.)कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगह जैसे रेस्त्रां, मॉल में जाने से बचें।
(2.) कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
(4.) हाथों को हर 20 मिनट पर पानी और साबुन से धोएं।
कोरोना और कोविड-19 के बीच अंतर- इस महामारी से घबराए लोग कोरोना और कोविड-19 को एक ही तरह का वायरस समझने की भूल कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, दोनों वायरस में खासा अंतर होता है। कोरोना नाम का वायरस कोई एक वायरस नहीं बल्कि कई वायरसों का एक बड़ा समूह है। जो व्यक्ति में श्वास संबंधी बीमारियां फैलाता है। जिसमें सर्दी-जुकाम से लेकर व्यक्ति फेफड़ों के गंभीर रोग तक से पीड़ित हो सकता है। जबकि कोविड-19 उस परिवार का एक छोटा सा हिस्सा भर है।
कैसे फैला कोविड-19- यह वायरस जानवरों से इंसान में फैला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह स्पिल ओवर ईवेंट है। नेशनल फाउंडेशन फॉर इंफेक्शियस डिजीज के प्रोफेसर विलियम स्कैफ्नर ने हफपोस्ट में कहा था कि थोड़े समय बाद जानवरों में पाया जाने वाला यह वायरस अपना दायरा बढ़ाते हुए इंसानों में महामारी फैला सकता है। कोविड-19 जैसी महामारी अब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छींकने , खांसने की वजह से मुंह से निकली बूंदों के जरिए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर ही है। खास बात यह है कि यह वायरस अलग-अलग सतह पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।
कोविड-19 से बचने के लिए उपाय-
(1.)कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगह जैसे रेस्त्रां, मॉल में जाने से बचें।
(2.) कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
(3.) घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का उपयोग करें।
(4.) हाथों को हर 20 मिनट पर पानी और साबुन से धोएं।
(5.)अपने चेहरे और आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
Name :- Mr. Deepak Sahu
Contact :- +919887910580
Email :- Dsahu154@gmail.com
Website :- srasdeepallsolution.blogspot.com
https://sarasdeepallsolution.blogspot.com/